Education

CBSE ने CTET जुलाई-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की, यह रहा डायरेक्ट लिंक…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

CTET July 2023 Registration : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी जुलाई 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के जुलाई सत्र में शामिल होना चाहते हैं वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सीबीएसई ने अब तक आवेदन की अंतिम तिथि व परीक्षा तिथियों के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। सीटीईटी जुलाई परीक्षा का कोई सूचना बुलेटिन या नोटिफिकेशन भी अब तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।

आपको बता दें कि सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिये डायरेक्ट लिंक यहां क्लिक कर देखें 

सीटीईटी दिसंबर 2022 में 9.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए थे। पेपर-1 में 17,04,282 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से 14,22,959 परीक्षा में बैठे और इनमें से 5,79,844 पास हुए। पेपर 2 में 15,39,464 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से 12,76,071 परीक्षा में बैठे और इनमें से 3,76,025 पास हुए। सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।

सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।

CTET जुलाई 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
  • – सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • – होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी जुलाई 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • – एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • – एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • – सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • – आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

4 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

10 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

10 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

11 घंटे ago