Education

बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर परीक्षा में रैंडमली होगी वीक्षकों की नियुक्ति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

BSEB Bihar Board 10th, 12th Exam 2023: इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शिक्षक अपने स्कूल में वीक्षण कार्य नहीं करेंगे। हर शिक्षक को दूसरे स्कूल में भेजा जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर रैंडमली शिक्षकों की सूची निकाली जाएगी। जिन शिक्षकों का नाम जिस स्कूल के लिए आयेगा, वो शिक्षक वहीं जाकर वीक्षण कार्य करेंगे। इसके लिए बिहार बोर्ड द्वारा सभी जिला शिक्षा कार्यालय को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिला स्तर पर वीक्षकों की नियुक्ति 20 दिसंबर तक कर लेनी है, लेकिन अभी सैकड़ों स्कूलों ने शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा कार्यालय को नहीं भेजी है।

पटना समेत तमाम जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी बोर्ड को दी गयी है। सभी स्कूलों द्वारा शिक्षकों की सूची भेजे जाने के बाद ही डीईओ कार्यालय द्वारा रैंडमली सूची निकाली जाएगी। शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को उनके आसपास के गांव के स्कूलों में वीक्षक बनाया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर हर दिन वीक्षक के कक्षा में होगा बदलाव

सभी केंद्राधीक्षक द्वारा हर दिन वीक्षकों की कक्षा की ड्यूटी में भी बदलाव किया जाएगा। हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। ऐसे में एक शिफ्ट के शिक्षकों की जिस कक्षा में ड्यूटी लगेगी, उसे अगले शिफ्ट में बदल दिया जाएगा। इसके लिए हर दिन केंद्राधीक्षक द्वारा परीक्षा के पहले वीक्षकों की सूची निकाली जाएगी। जिससे वीक्षकों को समय रहते इसकी जानकारी मिल जाए।

इंटर वार्षिक परीक्षा एक से 11 फरवरी तक

इंटर वार्षिक परीक्षा एक से 11 फरवरी तक संचालित की जायेगी। परीक्षा में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 40 हजार से अधिक वीक्षक लगाए जाने हैं। हर जिले में वीक्षक का कार्य उसी जिले के शिक्षकों द्वारा करवाया जाएगा। परीक्षा के एक सप्ताह पहले वीक्षकों को नियुक्ति पत्र भेजा जायेगा। परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले 31 जनवरी को केंद्र पर जाकर योगदान देना होगा।

पटना के 52 स्कूलों ने नहीं दी शिक्षकों की सूची

पटना जिले की बात करें तो अभी तक 52 स्कूलों ने शिक्षकों की सूची डीईओ कार्यालय को उपलब्ध नहीं करवायी है। पटना डीईओ अमित कुमार ने सभी स्कूलों को नोटिस भेजा है। स्कूलों को दो दिन के अंदर शिक्षकों की सूची भेजने को कहा है, जिससे रैंडमली वीक्षकों की नियुक्ति की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

6 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

6 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago