ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से संचालित एलएलबी पार्ट फर्स्ट परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। बिना विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र 23 नवंबर तक इच्छुक छात्र-छात्रा भर सकते हैं। वहीं सामान्य विलंब शुल्क के साथ 29 नवंबर तक फाॅर्म भरा जाएगा। जबकि विशेष शुल्क के साथ 2 दिसंबर तक परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क छात्र छात्रा भर सकते हैं।
जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्र ने बताया कि एलएलबी फर्स्ट पार्ट के लिए परीक्षा प्रपत्र एवं निर्धारित शुल्क सिर्फ कॉलेज के प्रिंसिपल की अाेर से ही भेजा जाएगा। प्रिंसिपल को यह निर्देश दिया गया है कि फॉर्म स्वीकार करते समय नियमन एवं निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। नियमानुसार ही परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। इसके संबंध में बाद में घोषणा की जाएगी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…