Education

खुशखबरी, 10वीं पास आईटीआई करने वालों को अब सीधे ग्रेजुएशन में मिलेगा दाखिला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में 10वीं पास आईटीआई करने वाले सभी विद्यार्थी भी अब सीधे स्नातक में दाखिला ले सकेंगे। राजभवन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू ने राज्य के सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी और इसे लागू करने को कहा है। इसके साथ ही आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को लेकर ऊहापोह की स्थिति खत्म हो गयी है। साथ ही कॉलेजों में उनके नामांकन का रास्ता भी साफ हो गया है।

दरअसल, बिहार में 12वीं के साथ ही दसवीं पास विद्यार्थी भी आईटीआई की पढ़ाई करते हैं। 12वीं पास विद्यार्थी तो स्नातक में आसानी से नामांकन ले लिया करते थे, लेकिन दसवीं पास करने के बाद आईटीआई करने वाले छात्र स्नातक में नामांकन नहीं ले पा रहे थे। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उसे यह कहते हुए मानने से इनकार कर देते थे कि राजभवन की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं है।

आईटीआई संचालकों ने 2020 में ही दिया था ज्ञापन

आईटीआई संचालकों की ओर से इस बाबत शिक्षा विभाग को वर्ष 2020 में ही ज्ञापन दिया गया था। वर्ष 2021 में शिक्षा विभाग ने राजभवन को इसकी लिखित सूचना दी थी। उसी पत्र के आलोक में राजभवन ने शुक्रवार को चिट्ठी जारी कर सभी विश्वविद्यालय प्रशासन को कहा कि दसवीं पास करने के बाद आईटीआई करने वाले छात्रों का स्नातक में नामांकन लिया जाय। राजभवन के इस निर्णय से बिहार के वैसे हजारों छात्रों को लाभ होगा, जिन्होंने दसवीं पास करने के बाद आईटीआई कर रखा था। मगर उनका स्नातक में नामांकन नहीं हो पा रहा था। आईटीआई प्रगतिशील संघ के दीपक कुमार ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

57 मिनट ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

3 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

5 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago