Education

Bihar Scholarship: बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दी जा रही छात्रवृति, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए छात्रवृति योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता व स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है. इस योजना का लाभ वो छात्र छात्राएं उठा सकते हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं. इस छात्रवृति योजना के अंतर्गत करीब 200 से अधिक कॉलेज और 80 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं. जिसमें विद्यार्थी अपने इच्छानुसार एडमिशन ले कर कोर्स पूरा कर सकते हैं. इस योजना का लाभ कैसा उठाया जा सकता है इसकी जानकारी यहां दी गई है

कौन कर सकते हैं आवेदन :

बिहार के स्थायी निवासी ही इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं

10 वीं पास छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं

12 वीं कक्षा के छात्र भी इस योजना के आवेदन करने के पात्र होंगे

कॉलेज में नामांकन कराने या फिर फाइनल ईयर के छात्र भी इस योजना के लिए पात्र होंगे

जरूरी दस्तावेज :

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

फीस की रसीद

पासपोर्ट साइज फोटो

शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र (मार्कशीट)

अभिभावक का हस्ताक्षर

छात्र का हस्ताक्षर

कैसे करें आवेदन :

इस योजना का लाभ उठाने हेतु सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाईट www.ccbnic.in पर जाना होगा

यहां निःशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद यहां पूछी गई सभी जानकारी आपको दिए गए जगह में भरें

फॉर्म भरने के बाद अपना एप्लीकेशन रिसीप्ट और काउंसलिंग लेटर अवश्य डाउनलोड कर लें

इस छात्रवृति योजना में सरकारी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत प्रमुख कॉलेज उपलब्ध हैं

SC / ST/ OBC/ Gen./Minority विद्यार्थियों को उनके द्वारा चुने गए कोर्स के अनुसार 100% तक छात्रवृति (40,000 रुपये से 75,000 रुपये तक) का लाभ प्रति वर्ष दिया जाता है.

इस योजना के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क किसी भी रूप में जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग, अलॉटमेंट या एडमिशन के नाम पर नहीं लिया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

40 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago