‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

‘जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं. कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता’. यह बातें जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखी.
तेज प्रताप ने एक्स पर दी थी ये जानकारी
अनुष्का यादव ने मीडिया के सामने पहली बार तेज प्रताप से जुड़े सवालों का जवाब दिया. तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी कि पटना के रूपचंद भागवत उत्सव हॉल में नाच-गाने के कार्यक्रम के बहाने उनके खिलाफ साजिश रची जाएगी. साथ ही उन्होंने किसी भी तरह के साजिश को सफल नहीं होने देने का दावा किया था.
🔥 जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे! 🔥
मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूँ। कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
मैं अपने शो में व्यस्त हूँ, अपने काम में मस्त हूँ और अपने लक्ष्य की ओर लगातार… pic.twitter.com/kmVrzKBLre
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) October 15, 2026
मीडिया के सामने अनुष्का ने दिया था बयान
ऐसे में अनुष्का यादव अपने भाई आकाश यादव और बेटी उज्जैनी के साथ उसी हॉल में पहुंचीं थीं. अुनष्का यादव ने बताया था कि वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मैंने उनके पोस्ट या ट्वीट पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि मेरे पास इन सब बातों पर ध्यान देने का समय नहीं है. मेरी एक बेटी है और मेरा सारा समय उसी के साथ बीतता है.

एक्स पर तेज प्रताप ने और क्या लिखा?
इस बीच तेज प्रताप यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और अनुष्का यादव को बिना नाम लिए करारा जवाब दिया. अपने पोस्ट में तेज प्रताप ने यह भी लिखा, ‘मैं अपने शो में व्यस्त हूं, अपने काम में मस्त हूं और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हूं. कुछ लोगों को मेरी तरक्की देखकर जलन होती है, तो होती रहे क्योंकि मेरा काम जवाब देना नहीं, अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास रचना है’.
आगे तेज प्रताप ने यह भी लिखा, ‘जलने वाले जलते रहेंगे, बोलने वाले बोलते रहेंगे और हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे. मुझे किसी की बुराई से नहीं, भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर विश्वास है’. इस तरह से तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी रखी.

दूसरे पोस्ट में तेज प्रताप ने क्या लिखा?
एक और पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने यह भी लिखा, ‘मेरा लक्ष्य, मेरी जीत. मैंने अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठूंगा. रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियां आए या कितने भी लोग मुझे रोकने की कोशिश करें, मैं न कभी झुकूंगा, न रुकूंगा और न ही हार मानूंगा’. इसके अलावा भी काफी कुछ तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा.


