Bihar

BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बढ़ाए गए 932 सीट, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

BPSC TRE-4 Seat: बीपीएससी की ओर से टीआरई-4 को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके मुताबिक टोटल 932 सीटें बढ़ा दी गईं हैं. बीपीएससी टीआरई-4 के लिए अभ्यर्थियों से 25 सितंबर से ही आवेदन लिए जा रहे हैं. 26 अक्टूबर तक आवेदन लिए जायेंगे. इस तरह से अभ्यर्थियों को खुशखबरी मिल गई है.

बीपीएससी से जारी किए गए नोटिफिकेशन में क्या?

बीपीएससी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह बताया गया कि विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE – 4.0) के तहत विद्यालय अध्यापक के टोटल 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया था, उसमें माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक के टोटल 493 पदों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के टोटल 439 रिक्त पदों को सम्मिलित किया जाता है.

कहां कितने पद बढ़ाए गए?

नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया कि पदों से जुड़ी ज्यादा जानकारी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ले सकते हैं. पहले क्लास 9 से 10 तक में 3,877 पद थे, जो बढ़कर 4,370 हो गए हैं. जबकि 11 से 12 तक में 16,101 पद थे, जो बढ़कर 16,540 हो गए हैं. इसके अलावा क्लास 1 से 5 तक में 3,847 पदों और क्लास 6 से 8 तक में 8,563 पदों पर भर्ती होगी.

आवेदन के लिए जानिए योग्यता

योग्यता की बात करें तो, क्लास 1 से 5 तक के लिए सीटीईटी पेपर-1 या बीटीईटी पेपर-1 पास होना जरुरी है. क्लास 6 से 8 तक के लिए सीटीईटी पेपर-2 या बीटीईटी पेपर-2 पास होना जरुरी है. क्लास 9 से 10 और 6 से 10 तक के लिए एसटीईटी पेपर- 1 पास होना जरुरी है. इसी तरह से क्लास 11 और 12 तक के लिए एसटीईटी पेपर-2 पास होना जरुरी है. आयु सीमा की बात करें तो, अधिकतम आयु 37 साल है. लेकिन पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) और अनारक्षित महिला 40 साल एससी, एसटी (पुरुष और महिला) 42 साल है.

Avinash Roy

Recent Posts

Bihar MLC Election: BJP ने खोला पत्ता, चारों सीट पर उतारे उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू, आरजेडी और जनसुराज के बाद अब बीजेपी ने भी…

27 मिनट ago

बिना टिकट सफर कर रही नेहा झा को कैसे मिली जमानत ? पढ़े वकील ने क्या दी दलील, बिना टिकट की बात पर कैसे मिली जमानत !

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से भारी मात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर नामांकन…

6 घंटे ago

6.31 करोड़ की ठगी, 4 गिरफ्तार और म्यूल अकाउंट में 90 लाख का लेन-देन… समस्तीपुर में कैसे खुला डिजिटल अरेस्ट का बड़ा राज?

समस्तीपुर : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से 6.31 करोड़ रुपये की साइबर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाने पर 14 कांडों में जब्त 1 हजार 605 लीटर विदेशी शराब का हुआ विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को 14 कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण…

16 घंटे ago