Bihar

तेजस्वी यादव पुलिस हिरासत में, पटना के इनकम टैक्स के पास खूब बवाल

पटना की सड़कों पर राजद कार्यकर्ताओं का जबरदस्त मार्च चल रहा है। तेजस्वी यादव पार्टी नेताओं और वर्करों के साथ लोकभवन मार्च पर हैं। रास्ते में कई जगहों पर पुलिस ने राजद कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ कर राजद कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ते नजर आए। कुछ कार्यकर्ता तो सड़क पर ही लेट गए। तेजस्वी यादव भी बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़े। पटना में राजद के लोकभवन मार्च को लेकर हलचल तेज है। खुद तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया था। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा झंडा भी नजर आया है।

इधर इस मार्च को देखते हुए पटना में आज यातायात में बदलाव हुआ है। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जंक्शन से डाकबंगला चौराहे की ओर वाहन नहीं चलेंगे। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने वैकल्पिक मार्ग से जाने की अपील की। एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर ऑटो व ई-रिक्शा को नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी वर्मा रोड से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहा तक ही जा सकेंगे।

बुद्धमार्ग पर छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ, पुलिस लाइन से बैंक रोड में और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली-टी तक भी ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। आयकर चौराहे से मंदिरी नाले की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा। दानापुर से राजापुर पुल होते हुए गांधी मैदान जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा पर रोक दिया जाएगा।

पटना में लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें बैरिकेडिंग के दूसरे पार ले गई और इसके बाद एक गाड़ी में बैठाया गया। तेजस्वी यादव के साथ मौजूद RJD कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पार्टी की बस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा, ऐसे काम नहीं चलेगा। तेजस्वी यादव और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस जिस बस में ले जा रही थी, वह बस बीजेपी ऑफिस के पास से गुजर रही थी, तभी राजद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

6 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

6 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

14 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago