Bihar

सम्राट चौधरी ने एक करोड़ लोगों को खाते में भेजा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अफसरों को एक आदेश भी

बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के तौर पर मनाती है। इस दिन सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को राशि देने का फैसला किया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक करोड़ से अधिक लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हस्तांतरित की। सीएम सम्राट चौधरी ने इस मौके पर वहां मौजूद अफसरों को एक अहम आदेश भी दिया। एक अर्णे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में हर लाभार्थी के खाते में 1100-1100 रुपए डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदाकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना में जो भी योग्य पात्र छूटे हुए हैं, उनका नाम जोड़िए।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने के बाद इससे विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद मिलती है। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बड़ा इजाफा किया था। पहले जहां लाभार्थियों को प्रतिमाह 400 रुपए मिलते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया। पूर्णिया जिले में 250000 पेंशनधारियों को 32 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित की गई । इस मौके पर लाभुकों ने कहा कि पहले ₹400 पेंशन मिलती थी अब 1100 मिलने से रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

8 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

8 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

8 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

8 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

9 घंटे ago