बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली शर्मनाक हार के बाद पार्टी में घमासान छिड़ गया है। इस बीच, राजद की प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर की सभी कमेटी को भंग कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव नई टीम बनाएंगे और नए सिरे से आरजेडी को खड़ा करेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बीच जुबानी जंग से सियासत गर्माई हुई है। राजद ने प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी सांगठनिक इकाइयों के साथ ही सभी प्रकोष्ठ को भी भंग कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
हाल ही में पटना शहर की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में राजद की कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त हो गई थी, उन्हें महज 14 हजार वोट ही मिले थे। यह चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत लिया था और भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी।
इससे पहले नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी लालू-तेजस्वी की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बिहार विधानसभा में राजद के विधायकों की संख्या सिमटकर मात्र 25 रह गई।
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद आरजेडी में घमासान मच गया। पार्टी के दो बड़े नेता भाई वीरेंद्र और शक्ति सिंह यादव आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने हार की वजह राजद की संगठनात्मक कमजोरी को बताया और तेजस्वी यादव के चंद करीबी नेताओं को आड़े हाथों ले लिया। इसके जवाब में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाई वीरेंद्र से पूछ लिया कि आपने किया ही क्या है। फिर भाई वीरेंद्र तमतमागए और शक्ति सिंह यादव को चुप रहने की नसीहत दे दी। उन्होंने शक्ति यादव से कहा कि ज्यादा बोलेंगे तो वह उनकी पूरी पोल भी खोल देंगे।
बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले राजद के प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी भी पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजद में उन्हें अपमानित महसूस हो रहा था। उन्होंने भी पार्टी नेतृत्व के करीबी नेताओं को इसका जिम्मेदार ठहराया था। तिवारी ने यह भी कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव से इस बारे में कई बार शिकायत की लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सूत्रों से पता चला कि मृत्युंजय तिवारी, शक्ति सिंह यादव से नाराज चल रहे थे।
राजद की सभी कमेटी भंग होने के बाद अब कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव नए सिरे से बिहार में संगठन को खड़ा करेंगे। प्रदेश स्तर से लेकर जिला और पंचायत स्तर तक राजद के संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट नजर आ रही है।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थानांतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के रन्ना वार्ड 16 में गीदड़ के काटने…
डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान समस्तीपुर : जिले में खुले…
समस्तीपुर : नगर निगम के नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान के आवेदन पर नगर थाना में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : उत्तराखंड के गढ़वाल में उच्च शिक्षा ले रहे विभूतिपुर सिंघिया बुजुर्ग वार्ड 6…
समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात एवं…