Bihar

पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ भागी, ट्रॉली बैग में मिली लाश; बिहार की महिला की दमन में हत्या

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की 20 वर्षीय महिला का शव गुजरात के पास दमन के एक कमरे में ट्रॉली बैग में बंद मिला। मृतका की पहचान सिउर गांव के मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी थी। वह 2024 में गांव के ही ऋषभ कुमार के साथ भाग गई थी और अंतरजातीय शादी कर ली। रोह पुलिस को दमन से घटना की सूचना मिली, तब स्वजन को सूचित किया गया।

ट्रॉली में लाश बंद कर फरार हुआ प्रेमी

बताया जाता है कि जिस कमरे में छोटी और ऋषभ रहते थे, उसमें कुछ दिनों से लगातार ताला बंद था। मकान मालिक को शक हुआ तो दमन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ताला तोड़वाकर कमरे में प्रवेश किया तो उससे दुर्गंध आ रहा था। जांच के क्रम में जमीन पर पड़ी ट्रॉली बैग को खोला गया तो उसमें छोटी की लाश पड़ी थी। उसका प्रेमी घटना के बाद से फरार है।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी ने हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में बंद कर दिया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

शादी के एक साल बाद हुई थी फरार

बताया जाता है कि 2023 में छोटी की शादी कराई गई थी। उस समय वह 12वीं में पढ़ रही थी। इसी क्रम में उसकी मुलाकात ऋषभ से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई।

6 मई 2024 को अचानक छोटी लापता हो गई। वह घर से अपनी भाभियों के जेवर भी लेकर चली गई। ऋषभ भी गायब था। तब शंका प्रबल हो गई कि वह उसी के साथ भागी है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।

युवती ने दो साल पहले गांव के ही युवक के साथ भागकर अंतरजातीय विवाह किया था। रोह थाना के अपर थानाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि दमन पुलिस से सूचना मिली। तब घटना की जानकारी लड़की के स्वजन को दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

7 घंटे ago