बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को हराकर विधायक बने प्रशांत किशोर अब विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. जन सुराज पार्टी के प्रमुख और पार्टी के पहले विधायक पीके का शपथ ग्रहण 17 अगस्त, सोमवार को होगा. विधानसभा सत्र नहीं चलने के कारण उन्हें सदन के अंदर शपथ नहीं दिलाई जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अपने चैंबर में प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे.
विधानसभा की ओर से प्रशांत किशोर को शपथ कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है. तय कार्यक्रम के मुताबिक, कल 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण होगा. स्पीकर प्रेम कुमार विधानसभा के मुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पीके को शपथ दिलाएंगे.
आमतौर पर नए विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में शपथ दिलाई जाती है. लेकिन फिलहाल बिहार विधानसभा का कोई सत्र नहीं चल रहा है. मॉनसून सत्र भी समाप्त हो चुका है. आगामी शीतकालीन सत्र में अभी समय है. ऐसे में सदन की कार्यवाही नहीं होने पर स्पीकर अपने चैंबर में नए विधायक को शपथ दिला सकते हैं.
संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत नवनिर्वाचित विधायक के लिए शपथ लेना जरूरी है. शपथ लेने के बाद ही उन्हें विधायक के तौर पर मिलने वाले भत्ते और दूसरी सरकारी सुविधाएं मिलती हैं. शपथ से पहले विधायक सदन की कार्यवाही में बहस या मतदान नहीं कर सकते.
प्रशांत किशोर की राजनीतिक पार्टी जन सुराज के लिए यह चुनावी जीत काफी अहम है. करीब दो साल पहले पार्टी की नींव रखने वाले पीके अब विधानसभा पहुंच गए हैं. जन सुराज ने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरकर चुनाव लड़ा था. हालांकि, पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी. बांकीपुर उपचुनाव जीतकर प्रशांत किशोर ने पहली बार विधानसभा में जन सुराज की मौजूदगी दर्ज कराई है.
बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है. इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक रहे. इससे पहले उनके पिता भी चार बार यहां से भाजपा के विधायक रह चुके हैं. करीब तीन दशक तक बांकीपुर में भाजपा का दबदबा रहा. नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हुआ. इसमें प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराकर जीत दर्ज की.
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…
समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…
समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…
त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…