Bihar

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी जगह प्रमाण पत्र पर ‘कौशल के लिए पात्र’ लिखा जाएगा. इस फैसले को लेकर सरकार का मानना है कि परीक्षा में कम मार्क्स किसी बच्चे की पूरी प्रतिभा का पैमाना नहीं हो सकता. एक परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने का मतलब यह नहीं कि छात्र के भीतर आगे बढ़ने की क्षमता खत्म हो गई.

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने समीक्षा बैठक में इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोबल को बनाए रखना जरूरी है. इसी सोच के तहत प्रमाण पत्र पर ‘फेल’ जैसे शब्द के इस्तेमाल को खत्म करने का निर्णय लिया गया है. अब इस फैसले को लागू करने के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी है. शिक्षा विभाग जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को जरूरी निर्देश जारी करेगा.

स्पेशल क्लासेज की भी होगी व्यवस्था

सरकार ने उन छात्रों के लिए भी योजना बनाई है, जिन्हें मैट्रिक की सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी है. ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक महीने तक स्पेसल क्लासेज चलाने का फैसला किया गया है. यानी परीक्षा में पीछे रह गए छात्रों को सिर्फ नया शब्द नहीं मिलेगा, बल्कि खुद को साबित करने के लिए अतिरिक्त तैयारी का मौका भी दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल होकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकें.

‘शिक्षक सहयोग पोर्टल’ किया जाएगा लॉन्च

इधर, शिक्षक दिवस भी बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए खास होने वाला है. 5 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ‘शिक्षक सहयोग पोर्टल’ लॉन्च करेंगे. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में इसकी शुरुआत होगी. पोर्टल के जरिए शिक्षकों से जुड़ी सेवाओं, शिकायतों और विभागीय प्रक्रियाओं को डिजिटल और ज्यादा आसान बनाने की तैयारी है.

बैठक में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भी चर्चा

जानकारी के मुताबिक, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किए गए. शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी चर्चा हुई. शिक्षा मंत्री के मुताबिक, शिक्षकों का ट्रांसफर उनके सहूलियत के मुताबिक ही किया जाएगा. सितंबर महीने में इसपर जोर-शोर से काम किया जाएगा. हजारों शिक्षकों को उनके मन मुताबिक ट्रांसफर का मौका मिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

10 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

20 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

21 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

21 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

21 घंटे ago

समस्तीपुर की 30,562 महिलाओं को मिली 30.56 करोड़ की राशि, समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का हुआ शुभारंभ

समस्तीपुर : समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में…

23 घंटे ago