मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार (12 अगस्त) की देर रात बीजेपी कोटे के मंत्रियों संग महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रियों के विभागों के कामकाज की समीक्षा की.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट ने बीजेपी कोटे के सभी मंत्रियों से उनके विभागों में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सरकार के कामों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आदेश दिया है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ हर एक जरूरतमंद तक पहुंच सके. इसके अलावा सीएम ने मंत्रियों को अपने खर्च में कटौती करने का निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री की ओर से बीजेपी कोटे के मंत्रियों को सोशल मीडिया पर खासतौर पर इंस्टाग्राम पर अपनी सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है. इससे उन्हें युवाओं विशेषकर Gen-Z तक पहुंचने में आसानी हो. हालांकि, मंत्रियों को मीडिया से कम इंटरेक्शन रखने को कहा गया है. बैठक खत्म होने के बाद मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि आज बीजेपी कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक हुई. आगे आने वाले समय में सभी मंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी और उनके विभागों की समीक्षा की जाएगी.
उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगामी 19 अगस्त को राजभवन तक मार्च निकालने की घोषणा की है. यह मार्च छात्र आंदोलन के दौरान सिवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने के विरोध में निकाला जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलीं, बिहार की धरती पर जो हुआ, वो पूरे देश ने देखा. उन्होंने पूछा कि आखिर ये किसके आदेश पर हुआ? वहीं, तेजस्वी यादव के आरोपों और उनके मार्च निकालने की घोषणा पर पलटवार करते हुए मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि विपक्ष क्या और तेजस्वी यादव क्या पैदल मार्च करेंगे, जनता ने उनको नकार दिया है.
समस्तीपुर/दसिंहसराय : कमरांव तकिया चौक बोलबम - डाकबम शिविर में बुधवार को रक्त दान शिविर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28…
समस्तीपुर/मोरवा : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय–विद्यापतिनगर लोकल कमिटी के तत्वावधान में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार…
समस्तीपुर/उजियारपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर योगी चौक, गांवपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन…