Bihar

भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- पहले दोषी को सजा दिलाएं

भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट चौधरी के ऐलान पर बड़ी बात कही है। परिवार का कहना है कि उन्होंने घोषणा अच्छी की है। लेकिन इसी के साथ भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें इस नौकरी और मुआवजे से पहले सजा चाहिए।

पहले सजा दिलाएं सम्राट: भरत तिवारी की मां

शाहपुर के बिलौटी में भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में मुआवजे के ऐलान पर उनकी मां आशा देवी ने कहा कि ‘सम्राट चौधरी ने घोषणा की है, वो अच्छी है, लेकिन अभी हमें स्वीकार नहीं है। अभी हम घर के सब लोग इस पर बात-विचार करेंगे।’ कुल मिलाकर उनके परिवार ने एक तरह से सीएम सम्राट और बिहार सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी और मुआवजे को अस्वीकार कर दिया है। अब सवाल ये कि परिवार ने ऐसा क्यों किया।

पहले फांसी, फिर मुआवजा: आशा देवी

बात करने पर भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने कहा कि ‘पहले हमलोगों को उन लोगों के लिए सजा चाहिए, जिन्होंने मेरे बेटे भरत तिवारी की हत्या की। जिन्होंने ऐसा किया उन्हें फांसी होनी चाहिए, जिनका इसमें हाथ है उनको भी फांसी की सजा होनी चाहिए, तभी हम मुआवजा और सरकारी नौकरी स्वीकार करेंगे। उससे कम हमें कुछ मंजूर नहीं है।’

भरत को शहीद का दर्जा दे सरकार: भाई

भरत तिवारी के बड़े भाई भूषण तिवारी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री खुद बोल रहे हैं कि जो इसमें शामिल है, वो बचेगा नहीं। मेरे भाई भरत तिवारी को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।’ वहीं भरत तिवारी के ममेरे भाई अंशु कुमार चौबे ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री के फैसले से हम खुश हैं। उनसे उम्मीद भी है। लेकिन भरत तिवारी के मामले में सच्ची श्रद्धांजलि तभी समझ में आएगी और सामने दिखेगी, जब उन अधिकारियों को फांसी की सजा होगी। भरोसा जगा है। न्याय हमें मिलेगा और जरूर मिलेगा। हमारी बड़ी उम्मीद यही है कि पहले न्याय’।

भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी मुआवजा और नौकरी ठुकराई

आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देगी। लेकिन अब परिवार ने इस मुआवजे और नौकरी को ठुकराकर साफ कर दिया है कि पहले उन्हें दोषियों के लिए सजा चाहिए। तभी वो सरकार के मुआवजे और नौकरी को स्वीकार करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दस साल बाद कानून की समीक्षा जरूरी’, बिहार में शराबबंदी पर चिराग पासवान क्या बोले

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी नेताओं के ढुलमुल रवैये…

28 मिनट ago

बेटा हुआ तो थमा दी बेटी, 3 साल बाद DNA टेस्ट में खुला अस्पताल का खेल, हाई कोर्ट बोला- रद्द करो लाइसेंस, DM-SP खुद करें जांच

बिहारशरीफ के एक निजी क्लीनिक नवजीवन शिशु अस्पताल से नवजात के गायब होने और कथित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट का काम रुका, जमीनी विवाद के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में प्रस्तावित…

1 दिन ago

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की हत्या, जान बचाने के लिए भागे तो पीछा कर अपराधियों ने मारी कई गोलियां

बिहार के हाजीपुर शहर के दिग्घी निवासी समाजसेवी एवं चर्चित संवेदक राम नरेश राय की…

1 दिन ago

समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम ने रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण, दोनों तरफ लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम व नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने…

1 दिन ago