Bihar

पटना में विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास मिला शव, सुरक्षा-व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार की राजधानी पटना में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह के आवास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव सचिवालय के समीप स्थित 15 नंबर पुल के नीचे पड़ा था, जो अनंत सिंह के सरकारी आवास के पास है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह किसी राहगीर ने पुल के नीचे शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र, पहचान और मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

हालांकि, पुलिस मृतक की जानकारी और पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे मौत की वजह और यह शख्स यहां कैसे पहुंचा, उसके साथ अन्य कोई व्यक्ति था या नहीं। इस बात का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

शव जिस जगह मिला है, वह राजधानी का बेहद हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है। यहां मोकामा विधायक अनंत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। ऐसे में यहां पर शव मिलना सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

9 घंटे ago