Bihar

NEET UG परीक्षा में सॉल्वर बने PMCH के MBBS छात्र अश्विनी का नामांकन रद्द, हॉस्टल से भी निकाला गया

नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित सॉल्वर की भूमिका निभाने के आरोप में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) ने एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार पर बड़ी कार्रवाई की है. कॉलेज प्रशासन ने उनका नामांकन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही छात्रावास का आवंटन भी रद्द कर दिया गया है.

दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का आरोप

पीएमसीएच प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देश और लखीसराय के किऊल थाना कांड संख्या 64/26 में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की है. आरोप है कि नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थी मयंक कश्यप ने अपने स्थान पर एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार को बायोमेट्रिक कर्मी बनाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया और उससे परीक्षा दिलवाई.

फोटो और रिकॉर्ड मिलान में सामने आया सच

प्राचार्या प्रो. डॉ. गीता सिन्हा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने समाचार पत्र में प्रकाशित फोटो, नामांकन रजिस्टर, मोबाइल नंबर और अन्य अभिलेखों का मिलान किया. जांच में परीक्षा केंद्र पर मौजूद व्यक्ति की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई. इसके अलावा 22 जून को आयोजित विशेष कक्षा में भी छात्र अनुपस्थित पाया गया, जिससे संदेह और मजबूत हुआ.

नामांकन निलंबित, हॉस्टल का कमरा भी खाली कराया गया

कॉलेज प्रशासन ने अश्विनी कुमार का नामांकन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही छात्रावास के कमरा संख्या 219 का आवंटन भी निरस्त कर दिया गया है. प्राचार्य कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस जांच और एफआईआर में छात्र दोषी साबित होता है, तो उसका नामांकन स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा. इस आदेश की प्रति बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC), स्वास्थ्य विभाग, किऊल थाना और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है.

दो अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की तैयारी

प्राचार्या प्रो. गीता सिन्हा ने बताया कि दो अन्य छात्र सौरव कुमार और राजन कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. इस संबंध में किऊल थाना से विस्तृत जानकारी मांगी गई है. उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में सौरव कुमार नाम के चार छात्र हैं, इसलिए संबंधित छात्र की पहचान स्पष्ट होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. राजन कुमार के संबंध में भी पुलिस से जानकारी मांगी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

1 घंटा ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

6 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

8 घंटे ago