Bihar

जमीन निबंधन के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर, बिहार में अब 80+ उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी रजिस्ट्री की सुविधा

बिहार सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस और बुजुर्गों की सुविधा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पेपरलेस निबंधन (Paperless Registration) सेवा का भव्य शुभारंभ किया. इस नई व्यवस्था के तहत अब बिहार के बुजुर्ग नागरिकों को जमीन-मकान या किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे. अब बुजुर्गों को घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी.

वैशाली के अवधेश बने पहले लाभुक

वैशाली जिले के रहने वाले अवधेश इस डिजिटल सेवा का फायदा उठाने वाले बिहार के पहले लाभार्थी बन गए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे अवधेश से बात की.

घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा की मुख्य बातें 

बुजुर्गों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने इसके लिए कुछ विशेष मापदंड तय किए हैं. 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया घर पर ही पूरी की जाएगी. साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के अति-बुजुर्गों के लिए विभाग की टीम खुद घर जाकर बायोमेट्रिक और अन्य औपचारिकताएं पूरी करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

7 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

21 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago