बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अधिकारियों में भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी मुमुक्षु चौधरी और नगर विकास एवं आवास विभाग के पूर्व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार सिंह शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि इन तीनों अधिकारियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वर्ष 2024 में छापेमारी की थी. उस दौरान 11.50 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई थी. ईडी की कार्रवाई में तारिणी दास के पास से करीब 8.5 करोड़ रुपये, मुमुक्षु चौधरी के घर से 2 करोड़ रुपये और उमेश कुमार सिंह के ठिकाने से करीब 1 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे.
इस मामले में इससे पहले SVU ने घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशुश्री और उसके करीबी सहयोगी संतोष कुमार को पटना से गिरफ्तार किया था. अब तीन अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद जांच और तेज होने की संभावना है.
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…