Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी से प्रेमी-युगल बरामद, दिल्ली पुलिस को किया गया सुपुर्द

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन पर मंगलवार को सवारी गाड़ी से एक प्रेमी युगल को आरपीएफ ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के मंडावली थाना में इससे संबंधित एक मामला दर्ज कराया गया था। इस बाबत दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र ने आरपीएफ समस्तीपुर को टेलीफोन से सूचित किया था कि एक नाबालिग लड़की और कटिहार निवासी एक युवक दिल्ली से ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से समस्तीपुर पहुंचा है।

सूचना मिलते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक विवेक कुमार टीम के साथ उसकी तलाश में जुट गए। तलाशी के दौरान प्लेटफार्म संख्या 3 पर खड़ी एक सवारी ट्रेन में एक युवक और एक नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में बैठे देख उनसे पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान पुष्टि हुई कि इन्हीं दोनों की तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है। पकड़े गए युवक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है।

आरपीएफ ने तत्काल मामले से दिल्ली पुलिस को अवगत कराया। साथ ही दोनों को समस्तीपुर स्थित आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां नाबालिग लड़की को महिला आरक्षी निधि की निगरानी में रखा गया। बाद में दिल्ली पुलिस के अनुसंधानकर्ता सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र एवं आरक्षी रवि कुमार समस्तीपुर पहुंचे, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago