Bihar

बिहार में दारोगा को आशिक मिजाजी पड़ी भारी, यौन शोषण का आरोप साबित होने पर नौकरी से बर्खास्त

बिहार पुलिस में अनुशासनहीनता और गंभीर अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सीतामढ़ी जिले में तैनाती के दौरान एक महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने के मामले में दोषी पाए गए पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) शांति प्रकाश कुजूर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

तिरहुत क्षेत्र (मुजफ्फरपुर) के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) ने विभागीय जांच में आरोपों की सौ फीसदी पुष्टि होने के बाद 9 जून 2026 से दारोगा को सेवा से हटाने का कड़ा आदेश जारी किया है।शांति प्रकाश कुजूर वर्तमान में मुजफ्फरपुर जिला बल में पदस्थापित थे, लेकिन यह पूरा मामला उनकी सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना में तैनाती के वक्त का है।

तीन साल तक किया यौन शोषण

आरोपी दारोगा पर महिंदवारा थाना क्षेत्र में रहने के दौरान एक महिला के साथ करीब तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा था। जब दारोगा ने शादी से इनकार कर दिया, तब पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुपरी थाना में वर्ष 2021 में दुष्कर्म की प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था और कोर्ट में उनके विरुद्ध आरोप पत्र (चार्जशीट) भी दाखिल कर दिया गया था।

2022 से चल रही थी विभागीय जांच

दारोगा पर लगे गंभीर और आपराधिक आरोपों को देखते हुए विभाग ने 17 फरवरी 2022 को उन्हें निलंबित कर दिया था और विभागीय कार्रवाई शुरू की थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सीतामढ़ी को सौंपी गई थी। विभागीय जांच के दौरान जांच प्राधिकार ने आरोपी दारोगा को पूरी तरह दोषी पाया।

गरिमा के विपरीत था आचरण

जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) सीतामढ़ी की अनुशंसा पर तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक ने पूरे मामले की अंतिम समीक्षा की। बर्खास्तगी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि नैतिक अधमता और भ्रष्ट आचरण जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त पुलिसकर्मी का महकमे में बने रहना एक अनुशासित पुलिस संगठन की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है।

पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई के जरिए यह कड़ा संदेश दिया है कि महकमे में अनुशासन, जवाबदेही और आम जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए दागियों और अपराधियों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

4 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

4 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

6 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

17 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

18 घंटे ago