Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिग के वक्त विमान का टायर फटा, 150 यात्रियों की अटकी सांसें; बड़ा हादसा टला

दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर सोमवार को बड़ा विमान हादसा बाल-बाल टल गया। मुंबई से सुबह करीब 10 बजे दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट (एसजी 115) का एक टायर लैंडिंग के दौरान फट गया। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे, जिससे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली। दिल्ली से आई दूसरी फ्लाइट से नया टायर मंगाए जाने के बाद उड़ान करीब आठ घंटे की देरी से शाम 6:38 बजे मुंबई के लिए रवाना हो सकी।

दरभंगा के एयरपोर्ट निदेश, डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि मुंबई से पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट के एक टायर से हवा निकलने की सूचना मिली थी। दिल्ली से आए दूसरे टायर को बदले जाने के बाद शाम को विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद विमान का पहिया कुछ दूर तक रनवे पर घिसता रहा। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। दरअसल विमान में तेज कंपन और झटके महसूस किए गए थे जिसकी वजह से यात्री घबरा गए थे।

किसी तरह विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद सुरक्षा कर्मी और ग्राउंड स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। पायलट की सूझबूझ की भी सभी लोग तारीफ कर रहे थे। बताया जाता रहा है कि ग्राउंड स्टाफ की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से निकाला गया। यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाले जाने के बाद सभी ने राहत की सांस वहां ली।

इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली

इस बीच, दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से दरभंगा पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के सामने नई समस्या खड़ी हो गई। रनवे और एप्रन में जगह खाली नहीं होने के कारण इस फ्लाइट को दरभंगा में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद इसे पटना एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। बाद में, स्थिति सामान्य होने पर यह फ्लाइट पटना से दोबारा उड़ान भरकर शाम 4:34 बजे दरभंगा पहुंची।

सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को उस वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब मुंबई से दरभंगा पहुंची अकासा एयर की एक अन्य फ्लाइट लैंड करने के बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट को ग्राउंडेड किया गया है। अकासा के जिन यात्रियों ने मंगलवार को यात्रा करने की इच्छा जताई है, उन्हें टिकट री-शेड्यूल कर सुविधा दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago