Bihar

खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अब पटना शहर से बाहर होंगे कोचिंग संस्थान

बिहार की राजधानी पटना में चल रहे कोचिंग विवाद और खान सर के साथ रौशन आनंद के चल रहे मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी ध्यान है। कोचिंग विवाद को लेकर सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पटना शहर के बाहर एक कोचिंग हब का विकास किया जाएगा। राजधानी पटना से सभी कोचिंग संस्थान को बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए शहर से बाहर एक सुव्यवस्थित और आधुनिक कोचिंग हब विकसित करने की योजना पर सरकार काम करेगी।

क्या बोले मुख्यमंत्री?

सम्राट चौधरी ने नगर विकास और आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार में शिक्षा का गौरवशाली इतिहास रहा है। ऐसे में यहां के छात्रों और कोचिंग संस्थानों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पटना में बहुत सारे कोचिंग भीड़- भाड़ वाले इलाकों से संचालित हो रहे हैं। उससे ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की समस्या होती है। सरकार का ये प्रयास है कि इसके लिए एक संगठित केंद्र और हब की स्थापना की जाए। जहां सारी सुविधाएं मौजूद रहे।

कोचिंग हब में क्या होगी सुविधा?

  • कोचिंग हब को राजधानी पटना से हटकर विकसित किया जाएगा।
  • कोचिंग हब में एक जगह सभी विषयों के कोचिंग संचालित होंगे।
  • कोचिंग हब में छात्रों के लिए सभी सुविधाएं रहेंगी। जिसमें सड़क, बिजली और पानी शामिल होगा।
  • कोचिंग हब में पार्किंग की सुविधा और फायर सेफ्टी का ख्याल रखा जाएगा।
  • सरकार की ओर से कोचिंग हब में जगह आवंटित की जाएगी।
  • सरकार के मानकों को पूरा करने वाले कोचिंग संस्थानों को इसमें जगह मिलेगी।

पटना से बाहर होगा हब

मुख्यमंत्री के मुताबिक इस कोचिंग हब में सड़क, परिवहन, बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं रहेंगी। उससे छात्रों को काफी सुविधा होगी। शहर के लोगों को आसानी होगी। ध्यान रहे कि सम्राट चौधरी का बयान ऐसे समय में आया है, जब पटना के दो कोचिंग संस्थान आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों कोचिंग संस्थानों में छात्रों के सफल होने का श्रेय लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ और ये गंभीर मामला बन गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago