Bihar

विजय सिन्हा के डिप्टी CM की कुर्सी तो गई ही, अब पोर्टफोलियो में भी कटौती?

बिहार की राजनीति में पावर गेम और विभागों के फेरबदल ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा को लेकर हो रहे हालिया बदलावों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर दबदबा रखने वाले विजय कुमार सिन्हा के पोर्टफोलियो में कटौती को सत्ता के भीतर बदलसे समीकरणों के तौर पर देखा जा रहा है।

विजय कुमार सिन्हा का सफर पिछले कुछ समय में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एनडीए सरकार के पिछले स्वरूप में वे न केवल उपमुख्यमंत्री थे, बल्कि उनके पास भूमि एवं राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी भी थी। लेकिन नई व्यवस्था और मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद उनसे उपमुख्यमंत्री का पद छिन गया। राजनीति के जानकारों का मानना था कि शायद उन्हें किसी बेहद प्रभावशाली विभाग के जरिए काॅम्पन्सेट किया जाएगा, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जाना महत्वपूर्ण

कैबिनेट विस्तार और विभागों के बंटवारे में विजय कुमार सिन्हा से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भी वापस ले लिया गया है। बिहार जैसे राज्य में यह विभाग सीधा जनता से जुड़ा और बेहद रसूख वाला माना जाता है। इस विभाक का उनके हाथ के निकलना उनके राजनीतिक कद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब उनके पास तुलनात्मक रूप से कम ग्लैमरस विभाग रह गया है।

क्या है इस बदलाव के मायने

इस बदलाव के पीछे कई रणनीतिक कारण हो सकते हैं। पार्टी की नई रणनीति के तहत बीजेपी शायद नए चेहरों को आगे बढ़ाने या जातीय समीकरणों को नए सिरे से साधने की कोशिश कर रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अक्सर गठबंधन सरकारों में विभागों का फेरबदल आपसी तालमेल बिठाने के लिए किया जाता है।

फिलहाल विजय कुमार सिन्हा के समर्थकों के बीच इस बात को लेकर मायूसी है, लेकिन बिहार की राजनीति में इसे सम्राट युग के बढ़ते प्रभाव और पुराने दिग्गजों के धीरे-धीरे नेपथ्य में जाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। क्या यह उनके राजनीतिक भविष्य का ढलान है या किसी बड़े धमाके के पहले की शांति, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

10 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago