Samastipur

समस्तीपुर में इंटरनेट मीडिया पर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा महंगा, हथियार संग रील ने पहुंचाया जेल

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : इंटरनेट मीडिया पर दबदबा दिखाने की कोशिश और ‘भौकाल’ बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अवैध हथियार के साथ रील व तस्वीरें पोस्ट करना उनके लिए मुसीबत बन गया और हथियार संग रील के दौरान नुमाइश ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की दबिश में आएं युवकों की पहचान गढ़सिसई पंचायत के स्व. बबन राय के पुत्र गोलू कुमार व राम प्रवेश राय के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है।

इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के कार्यालय से सोमवार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के युवकों ने इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो व फोटो अपलोड किया है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गढ़सिसई गांव में छापेमारी की।

मामले में कांड संख्या – 98/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो या फोटो पोस्ट करना गंभीर अपराध है। पुलिस की आईटी सेल इस पर बारीकी से सतत रूप से निगरानी करती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago