Bihar

शराब तस्करी करते हुए दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एक विधायक का बॉडीगार्ड है

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही अब शराब तस्करी में पकड़े जा रहे हैं। गोपालगंज पुलिस ने ऐसे ही मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 300 लीटर से ज्यादा शराब बरामद हुई है। जिन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हुई है उसमें राहुल कुमार है जो पुलिस अधीक्षक के टेक्निकल सेल में तैनात है। जबकि दूसरे जवान अमित कुमार है। जो जेडीयू विधायक मंजीत सिंह का बॉडीगार्ड है।

वाहन तलाशी के दौरान हुआ खुलासा

दरअसल गोपालपुर पुलिस कल देर रात यूपी से बिहार आने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। गोपालपुर पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार कल रात करीब साढ़े बारह बजे विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर अपनी निजी ब्रेजा कार में राहुल कुमार के साथ यूपी से शराब की खेप लाने गया था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिहार वापसी के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के समय दोनों पकड़े गए। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जदयू विधायक ने सुरक्षा ड्यूटी से हटाने के लिए लिखा था पत्र

जदयू विधायक मंजीत सिंह से जब उनके सरकारी बॉडीगार्ड के शराब तस्करी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बॉडीगार्ड की कुछ हरकतों पर पहले से शक था। विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि अमित कुमार की गतिविधियां कुछ दिनों से संदिग्ध लग रही थीं। इसलिए उन्होंने चार दिन पहले ही उसे सुरक्षा ड्यूटी से हटाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिख दिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

बहरहाल गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार दोनों जवानों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago