Bihar

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 31 हजार रुपये

समस्तीपुर/रोसड़ा : साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी अंकुर पुंज ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि उसका एसबीआई बाजार शाखा में खाता है, जिसमें 31 हजार 600 रुपये जमा थे। वह अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से यूपीआई से लेन-देन करता था। बीते 05 मई की शाम करीब चार बजे अचानक उसके खाते से पूरी राशि की निकासी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने एसबीआई शाखा पहुंचकर बैंक अधिकारियों से संपर्क किया।

बैंक प्रबंधन ने भी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल पटना में भी शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मोबाइल ट्रांजेक्शन के दौरान मो. नासिर नामक व्यक्ति के खाते में राशि ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है।

पीड़ित ने संबंधित व्यक्ति एवं अन्य अज्ञात लोगों पर मिलकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

5 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

12 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

18 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

21 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

21 घंटे ago