Bihar

केरल में जली लालू की लालटेन, 1 सीट पर आरजेडी की जीत; तेजस्वी के विधायक पीके प्रवीण कौन हैं?

बिहार के पूर्वी सीएम लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने दक्षीण भारतीय राज्य केरल में एक बार फिर पार्टी झंडा लहरा दिया है। केरलम विधानसभा चुनाव में कुथुपरम्बा विधानसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार पीके प्रवीण ने जीत का परचम लहरा दिया है। राजद कैंडिडेट ने 70448 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की जयंती राजन को 1286 मतों से पराजित किया।2021 के चुनाव में भी राजद के केपी मोहन ने इसी सीट पर जीत हासिल किया था। पार्टी उम्मीदवार की जीत पर राजद में खुशी की लहर है।

केरल के कुथुपरम्बा विधानसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। पीके प्रवीण ने 70 हजार 448 वोट प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की कैंडिडेट जंयती राजन को 69162 वोट मिले और मात्र 1286 मतों के अंतर से वह हार गईं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सिजिलाल तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 22, 195 वोटों से संतोष करना पड़ा। अन्य सभी उम्मीदवार 25 सौ वोटों से अंदर ही सिमट गए।

पीके प्रवीण कौन हैं?

चुनावी नामांकन पत्र के साथ राजद कैंडिडेट की ओर से दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक पीके प्रवीण एक बिजनेसमैन हैं। उनके पास कुल मिलाकर 3.27 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 1.33 करोड़ की चल संपत्ति और 2.05 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है जिसका जिक्र उन्होंन हलफनामा में किया है। शपथ पत्र के मुताबिक उन पर 15 लाख रुपये की देनदारी है। पीके प्रवीण बेदाग छवि के नेता हैं। उनके ऊपर कोई आपराधिक केस नहीं दर्ज हैं। उन्होंने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से एमए और एम.फिल की पढ़ाई की है।

दरअसल केरल में राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था। कांग्रेस पार्टी यूडीएफ गठंधन के साथ मिल कर लड़ रही थी। बिहार में गठबंधन के बावजूद राजद ने केरल में लेफ्ट पार्टी का दामन थामा। तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार में गए थे। अंग्रेजी में दिया गया उनका एक भाषण काफी वायरल हुआ। एनडीए के दलों ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने दूसरे राज्य में जाकर बिहार का नाम खराब किया। राजद ने केरल में तीन सीटों पर चुनाव लड़ा और उनके उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कुथुपरम्बा सीट पर जीत दर्ज की।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago