Bihar

सम्राट सरकार में JDU कोटे से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ, नए चेहरे में मांजरिक मृणाल के नाम की भी चर्चा

सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार (Bihar Cabinet Expansion) में जदयू कोटे से 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें आठ मंत्री पूर्व में भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तीन नए चेहरों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। संभव है यह संख्या एक या दो बढ़ भी जाए। सामाजिक व क्षेत्रीय समीकरणों का ख्याल रखा जा रहा मंत्रियों की सूची तय करने में।

सरकार में होंगे कुल 36 मंत्री

संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, विधानसभा में सदस्यों की जितनी संख्या है उसके 15 प्रतिशत को ही मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 243 है। इस लिहाज से 36 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है।

एनडीए के तीन घटक दल क्रमश: लोजपा (रामविलास), रालोमो तथा हम से 4 विधायकों का मंत्री बनना तय है, इसलिए 32 की संख्या पर जदयू और भाजपा मे बंटवारा होना है।

जदयू अपने कोटे में कुछ संख्या रिक्त भी रखना चाहता है। आगे जब मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो उसे भरा जाएगा। फिलहाल दो उपमुख्यमंत्री सहित 13 की संख्या पर बात चल रही है।

विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव पहले से उपमुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं, इसलिए 11 लोगों की ही जदयू से मंत्री बनने की संभावना है।

कौन-कौन बन सकता है मंत्री?

जदयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, रत्नेश सदा, जयंत राज को मंत्री पद मिल सकता है। नए लोगों में मांजरिक मृणाल, अतिरेक कुमार, व रूहेल रंजन के नाम की चर्चा है। संभावना है कि शीला कुमारी को भी मंत्री पद मिल सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

17 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

38 मिनट ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

1 घंटा ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago