बिहार के नवादा जिले में बालू माफियाओं ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देने की कोशिश की है। बालू माफियाओं ने अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।
घटना के बाद बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार
दरअसल नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान खनन माफियाओं ने एएसआई नागेंद्र कुमार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में नारदीगंज थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
घायल एएसआई को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस टीम ने बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, माफियाओं ने बिना किसी हिचकिचाहट के ट्रैक्टर ऊपर चढ़ा दिया। जहां ट्रैक्टर सीधे एएसआई नागेंद्र कुमार पर चढ़ गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एएसआई को पुलिस के अन्य साथियों ने तुरंत नवादा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
बालू माफियाओं के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान
इससे पहले भी नवादा समेत राज्य भर के कई जिलों में बालू माफियाओं के आतंक की खबर मिलती रही है। पुलिस की छापेमारी के बावजूद कई स्थानों पर माफिया खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस अब बालू माफियाओं के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी में हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…