Bihar

बिहार में पेंडिंग ट्रैफिक चालान पर पाएं 50% तक की छूट, सम्राट सरकार दे रही शानदार ऑफर

यातायात नियमों के उल्लंघन पर यदि आपकी गाड़ी का भी ई-चालान कटा है और आपने उसे लंबे समय से जमा नहीं किया है तो आपके लिए राहत भरी खबर है।

राज्य सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित यातायात चालानों के निबटारे के लिए एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना लागू कर दी है।

इसके तहत बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, बिना बीमा वाहन चलाने सहित अन्य यातायात उल्लंघन से जुड़े अधिसंख्य मामलों में लंबित ई-चालानों की 50 प्रतिशत राशि जमा कर आसानी से निपटान किया जा सकेगा। परिवहन विभाग ने गुरुवार को इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इस योजना के तहत 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित चालानों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा। यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रभावी रहेगी। इस योजना से लाखों वाहन चालकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

इसके साथ वह लंबित चालान के कारण लाइसेंस निलंबित होने से लेकर अन्य प्रकार की कानूनी कार्रवाई से भी बच सकेंगे। एकमुश्त निपटान योजना के माध्यम से लोग कम राशि देकर अपने पुराने मामलों का निपटारा कर सकेंगे, वहीं विभाग के भी राजस्व संग्रह में तेजी आएगी और लंबित मामलों का दबाव घटेगा।

ट्रैफिक चालान के 2.67 लाख मामले लंबित

राजधानी पटना समेत राज्य के कई शहरों और टोल-प्लाजा पर कैमरों से ई-चालान काटा जा रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब दो लाख 67 हजार से अधिक चालान लंबित हैं।

ऐसे में इसके निदान के लिए एकमुश्त निपटान योजना लाई गई है। इसमें सबसे अधिक चालान हेलमेट, सीटबेल्ट, ट्रिपल राइड जैसे अपराध के हैं, इसलिए इसकी जुर्माना राशि में अधिकतम 50 प्रतिशत तक कटौती की गई है।

हालांकि, कुछ मामलों में चालान की राशि में मामूली कमी या कोई कमी नहीं भी की गई है। जैसे, लाल बत्ती पार करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना आदि मामलों में कोई राहत नहीं दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

4 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago