Bihar

मुस्लिम शख्स ने की सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने की कोशिश तो ऐसा रहा CM का रिएक्शन, वीडियो वायरल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ की राह पर चलते नजर आ रहे हैं. जी हां, हम ये बात यूं ही नहीं कह रहे. दरअसल, आज एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ ही. सम्राट चौधरी ने मुस्लिम टोपी पहनने से इंकार कर दिया. टोपी पहनाने वाले शक्‍स का हाथ पकड़ लिए और अपने तल्‍ख तेवर भी दिखा दिए.

‘टोपी’ से ज्यादा संदेश पर चर्चा

टोपी पहनाने के दौरान एक बात और गौर करने वाली थी. वो थे उनके चेहरे के भाव. BJP के नए मुखिया ने इस दौरान अपने चेहरे के भाव से भी यह बता दिया कि उन्‍हें यह ‘एक्‍सपेरीमेंट’ पसंद नहीं आया. सम्राट के चेहरे के भाव को समझने के लिए हम खबर के साथ वीडियो भी अपलोड कर देंगे. जानकार मानते हैं कि यह जानते हुए भी मौजूदा मुखिया भारतीय जनता पार्टी का है. एक वर्ग बार-बार इस तरह के प्रयोग करने से बाज नहीं आता है.

BJP स्टाइल Politics Model?

हालांकि सम्राट चौधरी ने मुस्लिम टोपी पहनाने वाले शक्‍स का कोई अपमान नहीं किया. लेकिन अपने शपथ ग्रहण के 48 घंटे के दौरान ही यह बता दिया कि बिहार की राजनीति किस ओर जाने वाली है. उन्‍होंने बिहार में बीजेपी पॉलिटिक्‍स मॉडल की नींव रख दी है. बिहार की राजनीति के जानकार रमाकांत चंदन का मानना है कि सम्राट चौधरी ने कुछ भी गलत नहीं किया और न ही कुछ अलग किया है. ये बीजेपी मॉडल है. जिसे सम्राट ने स्‍थापित किया है. चंदन कहते हैं ‘जो सम्राट चौधरी ने किया वो न केवल बिहार में बीजेपी मॉडल के लिए जरूर है ब‍ल्कि सम्राट चौधरी के लिए भी उतना ही जरूरी है.’

संघ को भी संदेश

वरिष्‍ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्‍लेषक रमाकांत चंदन कहते हैं कि सम्राट चौधरी ने टोपी न पहनकर जो संदेश दिया, वो केवल बिहार की जनता के लिए नहीं है. असल में ये संदेश आरएसएस के लिए भी है. उन्‍होंने इस एक्‍शन से ये साफ कर दिया है कि भले ही ‘मैं RSS का स्‍वयंसेवक नहीं हूं लेकिन राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ और बीजेपी की विचारधारा को पूरी तरह से मानता हूं.’

बिहार बीजेपी में एक धड़ा ऐसा भी है जो सम्राट के खिलाफ है. आरएसएस भी अपने स्‍कूल से निकले लोगों को बिहार का मुख्‍यमंत्री बनता देखना चाहता था. वहीं, बीजेपी का एक धड़ा पुराने कार्यकर्ता और विचारधार में पले बड़े पुराने कार्यकर्ता को मुख्‍यमंत्री का ताज देना चाहता था. लेकिन लगभग दो महीनों तक चले जबरदस्‍त एक्‍सरसाइज के बाद भी फैसला सम्राट के पक्ष में गया. आज जिस तरह से सम्राट चौधरी ने मुस्लिम टोपी पहनने से इन्‍कार किया, उसने यह स्‍पष्‍ट संदेश दे दिया है कि वह पार्टी और विचारधारा (RSS Ideology) दोनों के लिए मजबूत और भरोसेमंद विकल्प हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

9 घंटे ago