Bihar

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में जब भी बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन होगा, तब राज्य और केंद्र दोनों स्तर से नीतीश को पूरा सम्मान दिया जाता रहेगा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग ने बिहार में नीतीश के लंबे राजनीतिक अनुभव का भी जिक्र किया।

चिराग ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री पद से हटने से पहले नीतीश को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इस पर पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी नीतीश कुमार के अनुभव और सम्मान को कम करके नहीं आंका जा सकता है। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, यह उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और अनुभव का सम्मान है। सीएम पद छोड़ने के बाद भी उन्हें उतना ही सम्मान मिलता रहेगा।

बता दें कि चिराग पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। एनडीए में रहते हुए भी वे कई घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार एवं उनके प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पिछले महीने उन्होंने राज्यसभा का चुनाव जीता था। आगामी दिनों में उनका राज्यसभा का कार्यकाल शुरू होने जा रहा है। चर्चा है कि राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद वे मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ देंगे। इसके बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इसी महीने बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन होने की संभावना है।

तेजस्वी यादव पर भड़के चिराग, कहा- बिहार को बदनाम कर रहे

वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि जिन लोगों के शासनकाल (आरजेडी) में बिहार की स्थिति बदहाल हुई, वही आज राज्य की गरीबी पर बयान दे रहे हैं।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को जिस दौर में सबसे अधिक नुकसान हुआ, उस दौर की राजनीति और नीतियों को लोग अभी भी याद रखते हैं। उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि उद्योगपति से लेकर डॉक्टर और पेशेवर लोग तक राज्य छोड़कर बाहर चले गए थे। बाद में बिहार को उस स्थिति से निकाल कर विकास पर पटरी पर लाया गया।

चिराग ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। बिहार के लोग भी इन बातों को सुन रहे हैं। लोगों ने बिहार चुनाव में भी इन्हीं बयानों की वजह से आरजेडी की हार हुई। आने वाले दिनों में भी जनता इस बयान का हिसाब बराबर करेगी। बता दें कि केरल चुनाव में प्रचार करने पहुंचे आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार को गरीब राज्य बताया था। इस पर एनडीए के नेता उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

7 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

12 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

13 घंटे ago