Bihar

नीतीश के पुत्र न‍िशांत ने ठुकराया पद! अब ये दो चेहरे बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम

बिहार में नई सरकार अस्तित्‍व में आ रही है। सीएम के रूप में सम्राट चौधरी का नाम फाइनल हो चुका है। 15 अप्रैल को वे लोकभवन में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उपमुख्‍यमंत्री भी शपथ लेंगे। लोकभवन में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। डिप्‍टी सीएम बनने के लिए नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का नाम बढ़ाया जा रहा था, हालांकि‍ काफी मान-मनौव्‍वल के बाद भी उन्‍होंने पद लेने से इनकार कर दिया।

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बनेंगे डिप्‍टी सीएम

अब समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए नीतीश कुमार के बेहद करीबी मंत्री व‍िजय कुमार चौधरी और जदयू के सीनियर लीडर सुपौल विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम सामने आया है। ये दोनों डिप्‍टी सीएम होंगे। बताया गया है कि सम्राट चौधरी के साथ ये दोनों लोकभवन में शपथ लेंगे। बाद में मंत्र‍िमंडल विस्‍तार किया जाएगा।

इस बीच नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा सौंप दिया है। वे पहली बार सात दिनों के लिए मुख्‍यमंत्री बने थे। इसके बाद 2005 में ऐसी वापसी की क‍ि लगातार इस कुर्सी पर काबिज रहे। बीच में कुछ महीने जीतन राम मांझी ने मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी संभाली थी। अब बिजेंद्र यादव और व‍िजय चौधरी जदयू की ओर से दो डिप्‍टी सीएम होंगे। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार अस्‍त‍ित्‍व में आ जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मंत्रिमंडल में कौन-कौन नेता शामिल होते हैं। समझा जा रहा है कि वर्तमान सरकार के मंत्री दोहराए जाएंगे। कुछ नए चेहरे भी आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago