दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। इस बीच इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी ने मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘इसमें कौन बड़ी बात है भाई। मार दिया तो मार दिया।’ बता दें, दिल्ली में खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या की गई है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने उसे गोली मारी थी।
जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘दिल्ली में बिहार का युवक मारा गया है, कोई ऐसी बात होगी तो इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद अगर कोई दोषी होगी तो उस पर आवश्यक कार्रवाई होगी। इसमें कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया। कोई ऐसे ही जानबूझकर कोई किसी को नहीं मार देता है। आपको किसी ने क्यों नहीं मारा। किसी पर कोई शंका होगी। इसकी जांच होगी। अगर सचमुच में किसी निर्दोष को मारा गया है तो मारने वालों को सजा होगी।’
तेजस्वी अपने पिता के राज के समय का बिहार देखें: जीतन राम मांझी
वहीं तेजस्वी यादव के ‘भाजपा शासित राज्य में बिहारी होना शाप हो गया है’ पर भी जीतन राम मांझी ने पलटवार किया। मांझी ने कहा कि ‘तेजस्वी यादव 2005 से पहले के अपने पिता जी के राज के समय का बिहार देखें। अभी तो बिहारी कहलाना शान की बात हो गई है।’ बता दें, जीतन राम मांझी का ये वीडियो बिहटा का बताया जा रहा है। यहां वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।
दिल्ली में फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था पांडव कुमार
खगड़िया निवासी पांडव कुमार दिल्ली में फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था। हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा पर पांडव कुमार की हत्या का आरोप है। दिल्ली पुलिस आरोपी नीरज बलहारा को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर चुकी है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…