समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

IMG 20260212 WA0118

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले में वीरपुर थाना के मुजफ्फरा वार्ड संख्या नौ में रसोई गैस खत्म होने से उपजे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका लक्ष्मी देवी दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना के शिहरवा घाट निवासी भूखो चौधरी की पुत्री थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरा निवासी राजा चौधरी से हुई थी। दंपती का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है।

IMG 20260326 WA0029paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

स्वजन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से घर में रसोई गैस समाप्त थी, जिससे भोजन बनाने में लगातार परेशानी हो रही थी, ननद ने भी गैस खत्म होने की आशंका जताते हुए अपने गैस के उपयोग से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था।

IMG 20240904 WA0139

मृतका की बहन मीना कुमारी ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी ने मायके से एक हजार रुपये मंगवाकर गैस भरवाने की बात कही थी, लेकिन आरोपित पति ने गैस नहीं भरवाया। बताया गया कि किसी एजेंसी से कनेक्शन नहीं रहने के कारण गैस नहीं मिल रहा था।

स्वजन ने यह भी आरोप लगाया कि राजा चौधरी नशा और जुआ खेलने का आदी है तथा गैस भराने के लिए मंगाए गए पैसे भी जुए में हार गया। वहीं, आरोपित पति ने मारपीट से इनकार करते हुए बताया कि वह दुकान से खाने का सामान लाकर गया था और लौटने पर पत्नी को जमीन पर गिरा पाया।

IMG 20250821 WA0010

इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

FB ADD scaled

दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी:

इस संबंध में मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर वीरपुर थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी अंकित की गई है। इधर, एसपी मनीष द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सदर डीएसपी-2 एवं वीरपुर थाना को मामले की बिंदुवार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1