Bihar

‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर पर अब तक सीएम फेस को लेकर राजनीतिक नेताओं की ओर से बयान नहीं दिए गए. ऐसे में अगले 48 घंटे सियासत के लिए बेहद खास माना जा रहा है. आज मंत्री जमा खान ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.

मंत्री जमा खान ने क्या कहा?

सीएम से मुलाकात के बाद बाहर आने पर मीडिया के सामने जमा खान ने कहा, सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सब साथ मिलकर जो फैसला लेंगे, वही बिहार में होगा. राज्य के अगले सीएम फेस पर उन्होंने कहा, कल और परसो तक सबकुछ हो जाएगा. 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक भी होगी. इसके बाद शपथ ग्रहण भी होगा. नीतीश कुमार जब तक हैं कोई दिक्कत नहीं होगा.

निशांत कुमार के सवाल पर क्या कहा?

इस दौरान मंत्री जमा खान ने यह भी कहा कि लगातार मीटिंग चल रही है. कोई भी फैसला मिलकर ही लिया जाएगा. जमा खान ने निशांत कुमार को सीएम बनाने के सवाल पर कहा, हमलोग चाह रहे हैं कि निशांत आएं. लेकिन जो निर्णय लिया जाएगा, वही होगा. इस दौरान पीएम मोदी के पटना आने और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर भी हामी भरी. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ पता चल जाएगा, कुछ छिपने वाला नहीं है.

पीएम मोदी आ सकते हैं पटना

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि सीएम नीतीश 14 तारीख को इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना आ सकते हैं. 14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना में ही रुकेंगे. इसके बाद 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं. नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वे दिल्ली वापस लौट सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

5 मिनट ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

20 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…

4 घंटे ago

14 और 15 तारीख को पटना में ही रहें, बिहार में नए सीएम के ऐलान से पहले NDA के विधायकों के लिए फरमान

बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…

4 घंटे ago

बिहार के स्कूलों में डेढ़ लाख टैब लेकिन हाजिरी नील बटे सन्नाटा, सरकारी पैसों की बर्बादी क्यों

बिहार के विद्यालयों में डिजिटल इंडिया के अभियान के बेसिक में ही पलीता लगा हुआ…

5 घंटे ago