Bihar

बिहार में जमीन मापी के नए रेट तय, शहर में 1000 और गांव में 500 रुपये

बिहार सरकार ने जमीन की ई-मापी को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है. अब जमीन मापी के लिए कितना शुल्क लगेगा, यह पूरी तरह साफ कर दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि अब शहरी और ग्रामीण इलाकों में तय दर के हिसाब से ही शुल्क लिया जाएगा.

आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा

नए आदेश में बताया गया है कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में जमीन की ई-मापी कराने पर प्रति खेसरा 1000 रुपये देने होंगे. वहीं गांव यानी ग्रामीण क्षेत्रों में यह शुल्क 500 रुपये प्रति खेसरा तय किया गया है. सरकार का कहना है कि इससे लोगों को पहले से ज्यादा साफ और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी.

ई-मापी के लिए आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन करना होगा. इसके लिए लोगों को बिहारभूमि पोर्टल पर जाकर आवेदन भरना पड़ेगा. विभाग ने साफ किया है कि आवेदन के साथ शुल्क भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की गुंजाइश कम हो.

क्या- क्या फायदा होगा

सरकार का कहना है कि इस डिजिटल सिस्टम से लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. अब जमीन मापी के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. घर बैठे आवेदन, फीस जमा और प्रक्रिया की जानकारी मिल सकेगी. इससे समय की बचत भी होगी और काम जल्दी पूरा होगा.

इस नई व्यवस्था का मकसद जमीन मापी प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है. इससे जमीन विवाद कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है. बिहार सरकार लगातार भूमि सेवाओं को डिजिटल बनाने पर जोर दे रही है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago