Bihar

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जहां सैकड़ों महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को खुलेआम आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जिले के दौरे पर हैं और भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

आरटीपीएस काउंटर के सामने जल रहे थे दस्तावेज

जानकारी के अनुसार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आरटीपीएस काउंटर के सामने एक खुले स्थान पर फाइलों और दस्तावेजों का ढेर जलता हुआ देखा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लाल कपड़े में बंधी फाइलें, खतियान, रजिस्टर और अन्य भूमि संबंधी दस्तावेज धूं-धूं कर जल रहे थे। एक फाइल पर ‘इंद्रुख पश्चिमी’ लिखा हुआ भी देखा गया।

ऐसे खुला मामला

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे और जलते दस्तावेजों का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। जब अंचल कार्यालय के कर्मियों से इस संबंध में पूछताछ की गई, तो किसी ने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

जानबूझकर दस्तावेज जलाने का आरोप

जमालपुर अंचल कार्यालय पर पहले से ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। जमीन से जुड़े कार्यों जैसे दाखिल-खारिज, एलपीसी और परिमार्जन के नाम पर घूसखोरी, अवैध वसूली और आम लोगों को परेशान करने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया जा चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन दस्तावेजों को जानबूझकर जलाया गया, ताकि संभावित जांच से बचा जा सके? स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

5 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

7 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

19 घंटे ago