Bihar

आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ; बोले विजय चौधरी- BJP करेगी लीड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली जाएंगे। वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनसे बिहार की भावी राजनीति को लेकर विचार-विमर्श होगा। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता लेने के बाद बिहार में नयी सरकार का गठन होना है। संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 9 अप्रैल को दिल्ली जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि नीतीशजी का दिल्ली जाना पूरे बिहार को अच्छा नहीं लगा, लेकिन यह उनका निर्णय था, इसलिए हम बाध्य हैं। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है, लिहाजा लीड उन्हें ही लेना है। निर्णय उनका ही होगा। हम एनडीए के साथ हैं। सीएम के इस्तीफे के बाद कैबिनेट स्वत: भंग हो जाएगी। ऐसे में नयी सरकार का गठन किया जाएगा। शुभ मुहूर्त में अच्छा दिन देखकर यह काम होगा।

बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को संकेत दिया कि कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा सदस्यता से जुड़ी औपचारिकताएं संभवतः शुक्रवार तक पूरी हो जाएंगी। मंत्री ने नई सरकार के गठन को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल होंगे, जहाँ राज्य में नई सरकार के गठन की रूपरेखा तय की जाएगी।

विजय चौधरी ने कहा कि सरकार का गठन “उचित और शुभ समय” पर होगा और इस तरह के निर्णय सोच-समझकर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है, जिसके बाद राजग सहयोगियों के बीच विचार-विमर्श शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राजग के सभी घटक दल मिलकर नई सरकार के बारे में सामूहिक निर्णय लेंगे।

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार 11 अप्रैल को दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद पटना लौट सकते हैं। इस दौरान दिल्ली में उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार 16 मार्च को अन्य नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम और उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हैं। जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश, राजद के अमरेन्द्रधारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल 09 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

बिहार भाजपा के नेताओं की दस अप्रैल को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता की मौजूदगी में यह बैठक होगी। बिहार में नई सरकार के गठन के बीच दिल्ली में हो रही यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर भी 10 अप्रैल को ही बिहार भाजपा नेताओं की बैठक होगी।

इस बैठक में भी प्रदेश के नेतागण शामिल होंगे। श्री सरावगी ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर दिल्ली में सभी प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है। बिहार के 1420 मंडलों में यह प्रशिक्षण महाअभियान चलेगा। इसके बाद जिलास्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण महाअभियान में विभिन्न विषयों पर जैसे पार्टी का इतिहास, पार्टी की विचारधारा, सोशल मीडिया और एआई पर भी अलग-अलग सत्र आयोजित किये जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago