Bihar

बिहार: दारोगा जी को 7,000 रुपये पड़े भारी, जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए SI अनिल सिंह

बिहार के मधेपुरा जिले में महज सात हजार रुपये रिश्वत लेते एक एसआई को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला पुरैनी थाना का है। मंगलवार को सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को जमीन संबंधी प्रतिवेदन भेजने के लिए परिवादी से सात हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे।

इस संबंध में औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च 2026 को निगरानी विभाग, पटना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से जमीन संबंधी जांच प्रतिवेदन मांगा गया था।

दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे

पुरैनी थाना प्रभारी ने जांच रिपोर्ट भेजने का जिम्मा एसआई अनिल कुमार सिंह को सौंपा था। लेकिन एसआई अनिल कर ने जांच रिपोर्ट भेजने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। कई दिनों तक टालमटोल करने के बाद अंततः उन्होंने 7 हजार रुपये देने की बात कही।

दूसरी तरफ, शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और जाल बिछाया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने पुरैनी थाना के पास स्थित एक चौक पर कार्रवाई करते हुए एसआई अनिल कुमार सिंह को 7 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पटना ले जाया जाएगा। परिवादी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने बताया कि वे कई बार एसआई अनिल कुमार सिंह से मिले, लेकिन वे बिना रिश्वत लिए रिपोर्ट नहीं भेज रहे थे। आखिरकार उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस ऑफिस में किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फर्जी IAS पत्नी और बॉडीगार्ड पति का खेल बेनकाब, 34 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर की मारपीट

मधेपुरा में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी…

54 मिनट ago

नीतीश सरकार ने लखीसराय डीएम को पद से हटाया, धान खरीद में गड़बड़ी के बाद मिथिलेश मिश्र का ट्रांसफर

बिहार की नीतीश सरकार ने लखीसराय के डीएम (जिलाधिकारी) मिथिलेश मिश्र को पद से हटा…

2 घंटे ago

3 दिन में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर रोज भरेंगे 1000 जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…

8 घंटे ago

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…

9 घंटे ago

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

11 घंटे ago

रास्ते के लिये अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान कर गांगो महतो बने मिसाल, बिथान के सखवा का दशकों से बंद पड़ा अस्पताल अब होगा चालू

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…

11 घंटे ago