बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य के सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे। गर्मी के मौसम के आगमन को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। सोमवार 6 अप्रैल से राज्य के 80 हजार सरकारी स्कूलों में नया टाइमटेबल लागू हो जाएगा। सुबह 6.30 बजे बच्चों को स्कूल आना होगा।
सरकारी स्कूलों को मॉर्निंग किए जाने से संबंधी आदेश कई जिलों द्वारा पहले ही जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) द्वारा अपने-अपने जिलों में सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों का नया टाइमटेबल का आदेश निकाल रहे हैं।
जिन जिलों में अभी नया टाइमटेबल नहीं आया है, वहां भी एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश दिया था। इसके अनुसार, अप्रैल माह के पहले सोमवार से स्कूलों को मॉर्निंग टाइम में संचालित करने का प्रावधान है।
नए टाइमटेबल के अनुसार, सोमवार से बिहार के सभी सरकारी स्कूल सुबह 6.30 बजे शुरू हो जाएंगे। 6.30 से 7 बजे तक प्रार्थना का समय रहेगा। इसके बाद 7 बजे से पहली घंटी शुरू हो जाएगी। सुबह 9 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर होगा। कुल 7 पीरियड की पढ़ाई होने के बाद दोपहर 12.20 बजे छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी।
हालांकि, शिक्षकों की छुट्टी दोपहर 12.30 बजे होगी। कक्षाएं खत्म होने के बाद 10 मिनट के लिए शिक्षक पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा करेंगे और अगले दिन की कार्ययोजना तैयार करेंगे।
बता दें कि हर साल गर्मियों की सीजन से पहले स्कूलों का समय बदला जाता है। मार्च महीने से ही राज्य के अधिकतर जिलों में दोपहर के समय भीषण तपिश का एहसास होने लगा था। अप्रैल में पारा और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में स्कूलों का समय सुबह जल्दी कर दिया गया, ताकि छात्र-छात्राओं को दोपहर की तीखी धूप का सामना ना करने पड़े। सरकारी स्कूलों की तरह राज्य के निजी स्कूल भी अपने स्तर पर टाइमिंग में बदलाव कर रहे हैं।
वहीं, आगामी दिनों में अगर राज्य में हीटवेव की स्थिति बनती है तो स्कूलों के समय में और बदलाव किया जा सकता है। पिछले साल लू की वजह से मई-जून में कई दिनों तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय घटा दिया गया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…