बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस बार एक कैलेंडर को लेकर नीतीश सरकार के इस मंत्री पर निशाना साधा है. संजय और उनके परिवार के साथ कैलेंडर की फोटो शेयर करते हुए आरजेडी ने तंज कसते हुए कहा कि सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए. यह बिहार सरकार का कैलेंडर है या मंत्री की निजी फैक्टरी का कैलेंडर.
राज्य की सियासत में इन दिनों मंत्री संजय सिंह के विभाग की ओर से जारी कैलेंडर को लेकर जबर्दस्त चर्चा है. दावा किया जा रहा है कि कैलेंडर में छपे फोटो में संजय सिंह अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं. इसी पर हमला करते हुए आरजेडी ने सोशल मीडिया पर 4 फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए.”
आरजेडी ने अपने X हैंडल पर आगे कहा, “बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर है?” पार्टी ने आगे कहा, “स्व-महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया. जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा.”
मंत्री संजय सिंह चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के नेता हैं, और एलजेपी कोटे से बिहार में मंत्री बने हैं. पिछले साल बिहार में विधानसभा चुनाव में उन्होंने वैशाली जिले की महुआ सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने चुनाव में आरजेडी के मुकेश कुमार रौशन को हराया था.
पहले भी संजय सिंह रहे निशाने पर
हालांकि संजय सिंह पहले भी विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं. पिछले दिनों आरजेडी ने संजय के एक वायरल वीडियो पर तंज कसा और उसी वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा, “बीजेपी-जेडीयू सरकार में मंत्री संजय सिंह पर लग रहे हैं, पैसे लेकर फ्लैट नहीं देने के आरोप. वीडियो है वायरल. बिहार सरकार में चुन-चुन कर फर्जी लोगों को मंत्री बनाया गया है. जिस पर जितने आरोप लगे हैं, उसे उतना ही ऊंचा पद दिया गया है.
इससे पहले आरजेडी ने सोशल मीडिया पर संजय सिंह की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें पार्टी ने कहा, “बिहार के PHED मंत्री का रिश्तेदार निकला शराब तस्कर! एक तरफ बिहार की NDA सरकार शराबबंदी का ढकोसला करती है, दूसरी तरफ अपने पोषित शराब तस्करों की मदद से LJP और NDA सरकार के घटक दल अवैध कमाई करते हैं. बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह के नजदीकी रिश्तेदार चंदन सिंह पर वैशाली मे शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ है. आरजेडी ने संजय सिंह पर बड़े आरोप लगाए.
नीतीश कुमार अभी कहीं नहीं जा रहे। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं।…
भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…
ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…
नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…
समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…