Bihar

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग के जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले सात दिनों तक राज्य में तेज हवा चलने को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इससे खड़ी फसलों, केले के बागानों और आम के बगीचों को नुकसान की आशंका है।

पटना में सोमवार और मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा। जबकि, बुधवार और गुरुवार को घने बादल छाए रहने का पुर्वानुमान है। उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भाग के 13 जिलों के कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिण भाग के 25 जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ठनका और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही 20 मार्च तक राज्य के अलग-अलग भागों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। पटना मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आनंद शंकर ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रभाव से राज्य के निचले वायुमंडल में आद्रता बढ़ी है। स्थानीय संवहनीय गतिविधियों का भी प्रभाव है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago