Bihar

बिहार: गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, रास्ते में मिल गई लड़की की मम्मी; फिर चप्पल से कर दी पिटाई

बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. जहां प्रेमिका को लेकर जा रहे एक युवक की बीच सड़क पर भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. यह पूरा घटनाक्रम एनएच-22 पर गोरौल चौक स्थित ओवरब्रिज के पास का बताया जा रहा है. घटना के दौरान सड़क पर घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर जुटे रहे.

जानकारी के मुताबिक युवक अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई. परिजन बाइक का पीछा करते हुए गोरौल चौक के ओवरब्रिज के पास पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया. पकड़ते ही लड़की के परिजनों ने युवक पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया. पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. लड़की की मां ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी.

सड़क पर जुट गई भीड़

देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया. कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन गुस्साए परिजन युवक को मारते रहे. इस दौरान लड़की भी रोती-बिलखती नजर आई और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अपर निरीक्षक राहुल कुमार ने किसी तरह दोनों को भीड़ से बचाया और सुरक्षित थाने ले गए. पुलिस के पहुंचते ही स्थिति काबू में आई और भीड़ धीरे-धीरे छंट गई.

पुलिस ने युवती को परिवार के हवाले किया

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है, जबकि युवक से पूछताछ की जा रही है. दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी प्रतीत हो रही है और आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago