पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 25 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस अवैध काम में एक पुलिस की भूमिका भी सामने आई है.
क्या बोले पटना एसएसपी
पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल 21 किलो 181 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है. इसमें से आलमगंज इलाके से 1 किलो 686 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जबकि बाकी माल रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एक कमरे में छुपाकर रखा गया था. पुलिस ने वहां से नकद 2 लाख 15 हजार रुपये, एक पिस्टल, एक कट्टा और मैगजीन भी बरामद किया है.
लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था ऋषिकेश
इस मामले में जितेंद्र कुमार और नीतीश कुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र पहले भी 9 किलो ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा जा चुका है. जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क में बिहार पुलिस का एक सिपाही ऋषिकेश कुमार भी शामिल है. वह लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था और फिलहाल फरार है.
पुलिस का कहना है कि सिपाही ऋषिकेश का काम उत्तर प्रदेश से मादक पदार्थ लाना और पैसे के लेनदेन को संभालना था. उसके नाम पर कुछ ब्लैंक चेक भी बरामद किए गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है. फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश कर रही है और पूरे गिरोह की जांच जारी है.
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…