Bihar

नीतीश कुमार ने JDU विधायकों और सांसदों की बुलाई बैठक, सीएम फेस पर हो सकती है चर्चा

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद सियासत में हलचल तेज है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे बैठक बुला ली है. इस बैठक में जेडीयू के विधायकों, सांसदों और एमएलसी की उपस्थिति रहेगी. यह बैठक आज शाम 1 अन्ने मार्ग सीएम हाउस में होगी.

इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में आज की बैठक में संभावना जताई जा रही है कि सीएम फेस पर चर्चा हो सकती है. चर्चा थी कि अगर जेडीयू के कोई नेता सीएम बनते हैं तो बीजेपी के दो डिप्टी सीएम होंगे. अगर बीजेपी के सीएम होंगे तो जेडीयू के दो डिप्टी सीएम होंगे. ऐसे में आज बैठक में क्या कुछ फैसले लिए जाते हैं, इसका इंतजार किया जा रहा है.

बीजेपी से इन नामों की चर्चा

सम्राट चौधरी- बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लिया जा रहा है. वे फिलहाल राज्य सरकार में दूसरे नंबर की स्थिति रखते हैं और उनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है. यादवों के बाद बड़ी आबादी माने जाने वाले कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी को सामाजिक समीकरणों के दृष्टिकोण से भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

नित्यानंद राय– एक और प्रमुख नाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भी लिया जा रहा है. यादव बिरादरी से आने वाले नित्यानंद राय को अगर बिहार की कमान सौंपी जाती है तो इससे यादव मतदाताओं को भाजपा की ओर आकर्षित करने की रणनीति को बल मिल सकता है.

विजय सिन्हा– सीएम पद के लिए विजय कुमार सिन्हा का भी नाम सामने आ रहा है. अगड़ी जाति से आने वाले विजय कुमार सिन्हा की नजदीकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रही है और संगठन के भीतर भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. पार्टी इनके नाम पर भी विचार कर सकती है

नीतीश मिश्रा– बीजेपी के संभावित चेहरों में एक नाम नीतीश मिश्रा का भी चर्चा में है. वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं और पिछली सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके है. नई सरकार में उन्हें मंत्री पद नहीं मिलने के बाद उनके नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गई है.

जेडीयू से इन नामों की चर्चा

विजय कुमार चौधरी– जेडीयू में मुख्यमंत्री पद के लिए वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी का नाम लिया जा रहा है. विजय कुमार चौधरी कई विभागों के मंत्री रहने के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके है.

श्रवण कुमार– जेडीयू खेमे में एक और प्रमुख नाम मंत्री श्रवण कुमार का भी लिया जा रहा है. नालंदा जिले से आने वाले श्रवण कुमार लगातार चुनाव जीतते रहे हैं और उन्हें भी मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है.

श्रेयसी सिंह– महिला चेहरे की बात करें तो, मंत्री श्रेयसी सिंह का नाम भी संभावितों में लिया जा रहा है. वे युवा हैं और खेल की दुनिया में भी चर्चित हैं. अगर उनके नाम पर सहमति बनी तो बिहार को एक युवा, पढ़ी-लिखी और स्वच्छ छवि वाली महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है.

गायत्री देवी– सीतामढ़ी जिले से आने वाली विधायक गायत्री देवी का नाम भी चर्चा में है. वे लगातार तीसरी बार विधायक बनी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago