समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश के बेटे निशांत की राजतिलक! शाही स्वागत के लिए पहुंचे हाथी-घोड़े, JDU ऑफिस के बाहर जबर्दस्त गहमागहमी

IMG 20260212 WA0118

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज आधिकारिक तौर पर जेडीयू का नेता बन जाएंगे। पटना पार्टी ऑफिस में उनको सदस्यता दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार शामिल होंगे या नहीं, इस बारे में जेडीयू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, निशांत की स्वागत में पटना के वीरचंद पटेल पथ को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया है। शाही स्वागत के लिए हाथी-घोड़े भी जेडीयू समर्थकों ने लाया है। पार्टी ऑफिस में नेता-कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। जेडीयू ऑफिस के बाहर दो-दो सिक्योरिटी गेट भी प्रशासन ने लगाया है। सुरक्षा के लिए काफी तादाद में जवानों की तैनाती भी की गई है।

पाटलिपुत्र की धरती आज एक ऐतिहासिक सियासी घटना की गवाह बन रही है। लालू यादव, रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिकल लॉन्चिंग हो रही है। विधिवत पार्टी सदस्या लेकर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे। वीरचंद पटेल पथ स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल है। कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद है।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

निशांत कुमार के राजनीति में लॉन्चिंग को भव्य बनाने के लिए समर्थकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी दफ्तर के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ हाथी और घोड़े लाए गए हैं। पूरे इलाके को होर्डिंग्स और बैनरों से सजा दिया गया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि निशांत की एंट्री से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। अब तक लाइमलाइट से दूर रहने वाले निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं। पेशे से इंजीनियर निशांत अब तक खुद को राजनीतिक गतिविधियों से अलग रखते आए थे। उन्हें एक शांत और सरल व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। उनके अचानक सक्रिय राजनीति में आने के फैसले ने बिहार के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।

IMG 20240904 WA0139

निशांत कुमार केवल सदस्यता तक सीमित नहीं रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जॉइनिंग के तुरंत बाद वे पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा की शुरुआत चंपारण से होगी, जो नीतीश कुमार के लिए भी हमेशा शुभ रहा है। इस यात्रा के जरिए वे राज्य के विभिन्न जिलों और कस्बों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद करेंगे और अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करेंगे।

IMG 20250821 WA0010

जेडीयू में निशांत की ये एंट्री ऐसे समय में हो रही है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे और बिहार में अपनी विरासत बेटे निशांत को सौंपने की तैयारी कर चुके हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे केवल संगठन की मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1