Bihar

बिहार में फिर भरभराकर गिरा निर्माणाधीन पुल, 2 करोड़ 89 लाख की लागत से रहा था तैयार

बिहार में गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। लगभग 29 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण करीब 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा था। हादसे के वक्त वहां काम चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई मजदूर उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

ढलाई के दौरान पुल का हिस्सा गिरा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलाई के समय अचानक तेज आवाज हुई और पुल के स्लैब का एक हिस्सा नीचे धंस गया। देखते ही देखते निर्माणाधीन ढांचा टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ढलाई के समय ही पुल का हिस्सा ध्वस्त हो गया।

ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासनिक कार्रवाई और निर्माण कार्य रोका गया

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पुल गिरने की घटना पर चर्चा और सवाल

जैसे ही पुल के गिरने की जानकारी जिले में फैली, चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग यह कहने लगे कि हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा पुल और पुलिया बिहार में ही क्यों ढह रही हैं। जिले के लोग गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। यह घटना निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं पैदा करती है, और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देती है।

Avinash Roy

Recent Posts

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

7 मिनट ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

2 घंटे ago

बिहार: वर्दी का रौब दिखा वसूली करने वाली फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार, दबंगई से देती थी झांसा

बिहार के बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) बनकर लोगों पर रौब झाड़ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की ऐश्वर्या शंकर का IBPS Clerk में चयन, पंजाब नेशनल बैंक मिला, कैरियर प्लानर की है छात्रा

समस्तीपुर : समस्तीपुर की ऐश्वर्या शंकर का चयन IBPS Clerk परीक्षा में हुआ है तथा…

11 घंटे ago