समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

IMG 20260212 WA0118

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण जिले में मनीष कश्यप के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया है। दरअसल यहां नवलपुर थाना क्षेत्र में पुल निर्माण का काम करा रही उत्तर प्रदेश की त्रिभुवन नारायण सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में जन सुराज नेता व यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत सात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोमती नगर निवासी संजीत कुमार सिंह की शिकायत पर मनीष कश्यप समेत अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं दूसरे पक्ष के रमेश यादव की मां मुस्मात फुलंती देवी की शिकायत पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी संजीत कुमार सिंह समेत अन्य के विरुद्ध मारपीट व रुपये चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी ने आरोप लगाया है कि पिछले विधान सभा चुनाव में मनीष कश्यप ने 10 लाख रुपये चंदे की मांग की थी। धमकी दिया था कि पैसा नहीं मिला तो 24 घंटे से अधिक नहीं लगेगा काम बंद कराने में। मनीष कश्यप 10-15 लोगों की संख्या में पुल निर्माण वाले जगह पर पहुंचे और वीडियो बनाते हुए गाली देने लगे।

IMG 20240904 WA0139

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजीत कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि मनीष कश्यप अपने कुछ सहयोगियों के साथ मनुआपुल-रतवल मार्ग स्थित चमैनिया पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। यहां खराब निर्माण का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली-गलौज की थी और काम बंद करा देने की धमकी भी दी थी।

IMG 20250821 WA0010

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि 20 मार्च को वो बेतिया-नवलपुर रोड के पास निर्माणाधीन पुल के लिए कुछ जरुरी सामान खरीदने के लिए नवलपुर बाजार गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद विशाल गुप्ता, बिट्टू, प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।बहरहाल पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1